तराई मधेश के जिलों में आज सार्वजनिक छुट्टी

काठमांडू, ७ मार्च । तराई–मधेश क्षेत्र में स्थित जिलों में आज सार्वजनिक छुट्टी दी गई है । फागू पूर्णिमा (होली) के अवसर पर सरकार ने यह निर्णय किया है । पहाडी क्षेत्र में कल सोमबार होली पर्व मनाया गया था । आज मंगलबार तराई–मधेश क्षेत्र में यह पर्व विशेष रुप में मनाया जाता है । इसीलिए तराई मधेश क्षेत्र से जुडे हुए २२ जिलों में सार्वजनिक छुट्टी दी गई है । हिमाल और पहाडी जिलों में इस पर्व को ‘फागू पूर्णिमा’ कहा जाता है । तराई मधेश क्षेत्र में ‘होली’ तथा मैथिली भाषा में ‘होरी’ कहा जाता है ।
भौगोलिक क्षेत्र और परम्परा के अनुसार नेपाल में ३ दिन होली मानाया जाता है । पूर्णिमा के दिन हिमाल और पहाडी क्षेत्र में मनाया जाता है और उसके अगले दिन तराई मधेश क्षेत्र में मानाय जाता है । लेकिन प्राचीन मिथिला के राजधानी जनकपुरधाम में मिथिला परिक्रमा अन्तरर्गत अन्तरगृह परिक्रमा के बाद (अगले दिन) होली मनाने की परंपरा है । आज मिथिला परिक्रमा में सहभागी तीर्थयात्री जनकपुरधाम में अन्तरगृह परिक्रमा कर रहे हैं, वे लोग कल होली मनाया जाएंगे ।

