प्रधानमंत्री ‘प्रचण्ड’ के विरुद्ध डाली गई रिट पर आज सुनुवाई होगी
काठमांडू, २६ फागुन –
प्रधानमन्त्री एवं नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ के विरुद्ध रिट में आज सुनुवाई होगी । यह सुनवाई गुरुवार को ही होनी थी लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाई । इसलिए आज इसकी सुनवाई होगी ।
गुरुवार सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश विश्वम्भरप्रसाद श्रेष्ठ के इजलास में रिट थी लेकिन न्यायाधीश अनिलकुमार सिन्हा के संयुक्त इजलास में दूसरे मुद्दों की सुनुवाइ कर रहे न्यायाधीश श्रेष्ठ प्रचण्ड विरुद्ध के रिट को नहीं देख सके ।
२०७६ साल माघ १ गते को काठमांडू के टुँडिखेल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रचण्ड ने द्वन्द्वकालीन समय में हुए पाँच हजार लोगों की हत्या की जिम्मेदारी स्वयं ली थी ।
उक्त अभिव्यक्ति के विरुद्ध ही उनपर छानबिन तथा अभियोजन की मांग करते हुए ज्ञानेन्द्रराज आरण, कल्याण बुढाथोकी तथा अन्य ने सर्वोच्च में रिट दायर की है ।

