सभामुख देवराज घिमिरे आज बहराइन जाऐंगे
काठमांडू, २६ फागुन –
सभामुख देवराज घिमिरे आज बहराइन जाने वाले हैं । आगामी फागुन २७ से चैत २ गते तक आयोजन होने वाले अन्तर–व्यवस्थापिका सङ्घ के १४६ वें बैठक में भाग लेने के लिए सभामुख घिमिरे बहराइन जा रहे हैं । सभामुख में निर्वाचित होने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है ।
नौ सदस्यीय नेपाली प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व करते हुए वो शुक्रवार को जाने की जानकारी सङ्घीय संसद् सचिवालय के सहप्रवक्ता दशरथ धमला ने दी है । उनके अनुसार सभामुख घिमिरे नेपाल की ओर से बैठक में सम्बोधन करेंगे ।
सभामुख के प्रतिनिधि मण्डल में नेपाली कांग्रेस के मुख्य सचेतक रमेश लेखक, नेकपा एमाले के राष्ट्रीयसभा सदस्य इन्दु खकडरीया, नेकपा (माओवादी केन्द्र) के प्रमुख सचेतक हितराज पाण्डे और राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के प्रमुख सचेतक सन्तोष परियार तथा संसद् सचिवालय के महासचिव भरतराज गौतम और प्रतिनिधि सभा के सचिव गोपाल योगी सहभागी होंगे ।


