राष्ट्रपति के चुनाव के बाद नेपाल की राजनीति में स्थिरता आएगी–रामकुमारी झाँक्री
काठमांडू, २६ फागुन –
नेकपा (एकीकृत समाजवादी) की सचिव रामकुमारी झाँक्री ने कहा है कि – नेपाल की राजनीति में राष्ट्रपति के चुनाव के बाद अब स्थिरता आएगी ।
बुधवार खोटाङ के हलेसी में आयोजित ‘११३औं अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक महिला दिवस’ का उद्घघाटन करते हुए नेतृ झाँक्री ने कहा था कि राष्ट्रपति निर्वाचन के बाद देश की राजनीति में स्थिरता आएगी ।
हलेसी तुवाचुङ नगरपालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्वमन्त्री झाँक्री ने कहा कि –देश में वर्तमान राजनीतिक अवस्था अस्थिर है । उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद यह अस्थिरता नहीं रहेंगी । उन्होंने कहा कि –अभी जिस तरह देश में राजनीतिक अस्थिरता है वो हमेशा नहीं रहने वाला है, और हमें रहने भी नहीं देना चाहिए । राष्ट्रपति चुनाव के बाद इस अस्थिरता का अन्त हो जाएगा और स्थिर राजनीतिक कोर्ष शुरु हो जाएगा ।


