Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दूसरा राष्ट्रीय अर्थशास्त्री सम्मेलन आज

 

काठमांडू, २६ फागुन –

 

 

 

 

दूसरा राष्ट्रीय अर्थशास्त्री सम्मेलन फागुन २६ और २७ गते काठमांडू में आयोजित की जा रही है । ‘आत्मनिर्भर तथा समुन्नत अर्थतन्त्र निर्माण में हमारा अभियान’ नारा के साथ सम्मेलन विभिन्न सङ्घ संस्थाओं के साथ सहकार्य में राष्ट्रीय आर्थिक सरोकार समाज, नेपाल सम्मेलन की आयोजन कर रही है ।
सम्मेलन में अर्थतन्त्र के समसामयिक मुद्दों में बहस चलाकर समाधान के उपाय सहित सरकार, राजनैतिक दल तथा नीति निर्माण में संलग्न निकायों को कार्यान्वयन के लिए सुझाव देंगे । यह जानकारी आयोजक ने दी है । दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन का पहला दिन उद्घाटन सत्र और दूसरा दिन प्राविधिक सत्र विभाजन करके कार्यक्रम करने की जानकारी आयोजक संस्था ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी है । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे ।
राष्ट्रीय सभागृह में शुक्रवार दोपहर २ बजे शुरु होगी और दूसरे दिन कार्यक्रम सुबह ७ बजे से होटल एलो प्यागोडा जमल में होगी । पहले दिन के उदघाटन सत्र में एक और प्राविधिक सत्र में १५ समसामयिक विषय में कार्यपत्र प्रस्तुत किए जाऐंगे ।
अर्थशास्त्री सम्मेलन में प्रधानमन्त्री के साथ ही पूर्व प्रधानमन्त्री, पूर्व अर्थमन्त्री, राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय योजना आयोग के वर्तमान तथा पूर्व उपाध्यक्ष, राष्ट्रबैंक के गवर्नर तथा पूर्व गवर्नर, वरिष्ठ तथा उदयीमान अर्थशास्त्री, कामपा प्रमुख, बैंकर्स एसोसिएसन के प्रतिनिधि, उद्योग वाणिज्य महासङ्घ नेपाल, उद्योग परिसङ्घ, नेपाल चेम्बर ऑफ कमर्स के अध्यक्ष, सहकारी महासङ्घ के अध्यक्ष, एनआरएनए के अध्यक्ष, विश्वविद्यालय के उपकुलपति आदि की सहभागिता रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *