Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी घटक द्वारा आज संयुक्त पत्रकार सम्मेलन

 

काठमांडू, २८ फागुन –

 

 

माओवादी घटक आज संयुक्त पत्रकार सम्मेलन कर रहा है । जनयुद्धकालिन मुद्दाओं को लेकर सर्वोच्च अदालत ने नियमित प्रक्रिया से जो सम्बोधन किया है उसपर आपत्ति जताते हुए माओवादी घटक आज अपराह्न २ बजे पत्रकार सम्मेलन करके अपनी धारणा सार्वजनिक करने जा रहा है ।
माओवादी केन्द्र के केन्द्रीय कार्यालय के मुख्य सचिव श्रीराम ढ़काल के अनुसार प्रधानमन्त्री तथा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड सहित माओवादी घटक दल के सभी शीर्ष नेताओं, नागरिक समाज, कानून व्यवसायी, पत्रकार और शान्ति प्रक्रिया के साथ सम्बन्धित लोग उपस्थित रहेंगे । पत्रकार सम्मेलन नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान में होगी ।
सर्वोच्च अदालत द्वारा नियमित प्रक्रिया से मुद्दा सम्बोधन करने के बाद उसने पहले ही अपनी राय सार्वजनिक कर दी है कि पहल व्यापक शांति समझौते के अर्थ और भावना के खिलाफ है। माओवादी केन्द्र और माओवादी घटक दलों ने अलग अलग वक्तव्यों के द्वारा भी सर्वोच्च के पिछले निर्णय के प्रति अपनी असहमति जाहिर की है ।
माओवादी ने अपनी असहमति जाहिर कर दी है लेकिन शुक्रवार सर्वोच्च अदालत ने माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड की गिरफ्तारी की मांग करने वाली रिट याचिका को अग्राधिकार दी और १५ दिनों के भीतर अदालत में उपस्थित होने या किसी के माध्यम से कारण बताओं का आदेश दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *