Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टेस्ड दी वर्ल्ड फ़ूड प्रतियोगिता एफआईएमटी कालेज मेंआयोजित हुई।

 

११ मार्च,२०२३: शनिवार, नई दिल्ली। (रिपोर्ट: एस.एस.डोगरा) जी-२० की तर्ज पर एफआईएमटी कालेज के स्कूल आफ एजुकेशन विभाग ने “टेस्ड दी वर्ल्ड” फूड कम्पीटिशन का आयोजन किया। इस अनोखी प्रतियोगिता की संयोजक प्रोफेसर गीता धस्माना के अनुसार चालीस विद्यार्थियों तथा आठ फैकल्टी ने
अमेरिका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका,फ्रांस, मैक्सिको, यूरोपियन यूनियन, चीन सहित भारत के विभिन्न प्रान्तों के फेवरेट फ़ूड को प्रदर्शित किया। जिसे निर्णायक मंडली डॉ एस.पी.सिंह, डा श्वेता गग्नेजा, डॉ मनीष यादव, प्रोफेसर डॉ के.डी.सिंह ने फूड प्रेजेंटेशन, इन्नोवेशन तथा स्वादिष्टता के आधार पर विद्यार्थियों की कैटागिरी मेंआशू सिंह ग्रुप को प्रथम, दीपा ग्रुप को द्वितीय एवं लक्षिता को तृतीय स्थान के लिए चुना। वहीं फैकल्टी कैटागिरी में डॉ ममता तथा एसिस्टेंट प्रोफेसर दिपिका राणा को विजेता घोषित किया। कालेज की निदेशक प्रो.(डॉ) सरोज व्यास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अपने संबोधन में प्रतियोगिता को सफल बनाने में फैकल्टी एवं विद्यार्थियों की सराहना की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *