सिन्धुली के फिक्कल में हुई बस दुर्घटनाः ६ की मृत्यु, १९ घायल
काठमांडू, २८ फागुन –
ओखलढुङगा से काठमांडू की ओर जा रही बस मध्यपहाड़ी राजमार्ग में दुर्घटना होने से ६ लोगों की मृत्यु हो गई है ।
मध्यपहाडी राजमार्ग के फिक्कल गाँवपालिका ४ कुइभिर नामक जगह में बा २ ख ६५९६ नम्बर की बस ठोकर लगने से ६ लोगों की घट्नास्थल में ही मृत्यु हो गई । बस के ‘ब्रेक’ फेल हो जाने से दुर्घटना हुई है । सूत्रों के अनुसार दो महिला,दो पुरुष तथा एक बालक की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है । दुर्घटना में १९ लोग घायल हुए है । सभी घायलों को उपचार के लिए खुर्कोट स्थित अस्पताल में भेजा गया है । कुछ विवरण आना अभी बांकी है ।

