तत्काल सरकार में जाने की तैयारी में नहीं है
काठमांडू, २९ फागुन –
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने ने अपनी पार्टी के बारे में बताया है कि उनकी पार्टी तत्काल सरकार में जाने की तैयारी में नहीं है ।
आज पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि –परिस्थितियों का मूल्याङ्कन करना होगा । आगे उन्होंने बताया कि “सरकार में जाने की तैयारी में हम नहीं हैं । परिस्थितियों का मूल्याङ्कन करना चाहिए ।” उन्होंने बताया कि सत्ता समीकरण परिवर्तन होने के बाद सरकार में जाने की बात आती है तो कारण स्पष्ट होने के बाद ही हम हिस्सा लेंगे । उन्होंने कहा, “अभी सरकार में शामिल होने या नहीं के बारे में पार्टी के भीतर कोई चर्चा नहीं हुई है ।”
रास्वपा पार्टी अपनी एक अलग ही परिचय लेकर चल रही है । इसलिए वह ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रख रही है । अपने दल के बारे में उन्होंने कहा कि – राजनीतिक अभ्यास के शुरुआती चरण में हैं हम । सरकार को दिए गए समर्थन वापस नहीं लेने के अवस्था में अब क्या करना है ? के विषय में पार्टी के भीतर चर्चा होने के बारे में भी बताया ।
आगामी वैशाख १० गते चितवन क्षेत्र नम्बर २ में उपनिर्वाचन की तैयारी शुरु करने की भी जानकारी उन्होंने दी है ।


