Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम सहाय यादव को समर्थन करते हुए प्रमिला यादव ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली

 

काठमांडू, २९ फागुन –

 

जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल (जसपा) से प्रमिला कुमारी यादव ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दी गई अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है । सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने उपराष्ट्रपति की उम्मीदवारी वापस लेने की जानकारी दी है ।
‘देश की सार्वभौमिकता, राष्ट्रीय स्वाधिनता, समावेशीता, संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र, सामाजिक न्याय और समाजवाद प्रति निष्ठापूर्वक हमेशा समर्पित रहने वाली शालीन स्वभाव के, सादा जीवन, निष्कलंक एवम् स्वच्छ छवी और उच्च विचार के एक बौद्धिक एवम् परिपक्व नेता माननीय रामसहाय प्रसाद यादव, उप–राष्ट्रपति जैसे गरिमामय पद के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त, योग्य और सक्षम उम्मीदवार हैं । उन्होंने कहा कि ‘प्राविधिक रुप में मेरा नाम उम्मीदवार की सूची में होने के बाद भी प्रतिवद्धता के साथ मैं उन्हें समर्थन करते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा करती हूँ ।
उपराष्ट्रपति के लिए सत्ता गठबन्धन से तीन लोगों ने उम्मेदवारी दी थी । साथ ही नेकपा एमाले से एक उम्मीदवारी डाली गई थी । आगामी चैत्र ३ गते उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *