राष्ट्रपति पौडेल के प्रमुख स्वकीय सचिव में पूर्वराजदूत डॉ. सुरेशचन्द्र चालिसे नियुक्त
काठमांडू, ३० फागुन –
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के प्रमुख स्वकीय सचिव में पूर्वराजदूत डॉ. सुरेशचन्द्र चालिसे नियुक्त हुए हैं ।
राष्ट्रपति के प्रमुख स्वकीय सचिव में डॉ. चालिसे को नियुक्त किया गया है । डॉ चालीसे को राष्ट्रपति के परराष्ट्र मामिला के सलाहकार के रूप में भी जिम्मवारी दी गई है । ये जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी है । डॉ. चालिसे पूर्वप्रधानमन्त्री गिरिजाप्रसाद कोइराला के परराष्ट्र सलाहकार हुए थे । वो नेपाल के लिए अमेरिका और बेलायत के पूर्वराजदूत भी रह चुके हैं ।
इसी तरह राष्ट्रपति पौडेल के निजी सचिव में चिरञ्जीवी अधिकारी नियुक्त हुए हैं । वो लम्बे समय से पौडेल के स्वकीय सचिव के रूप में कार्यरत हैं । तनहुँ क्षेत्र नं १ से प्रतिनिधिसभा में निर्वाचित पौडेल इसी फागुन २५ गते राष्ट्रपति में निर्वाचित हुए हैं । उन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए शपथ लिया है ।


