मंत्रीपरिषद तय करेगी पूर्वराष्ट्रपति–उपराष्ट्रपति की सेवा सुविधा
काठमांडू, ३० फागुन –
गृह मन्त्रालय के अनुसार पूर्वराष्ट्रपति और पूर्वउपराष्ट्रपति तथा निवर्तमान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए सेवासुविधा सम्बन्धी व्यवस्था का ऐन में उल्लेख नहीं है । प्रथम राष्ट्रपति डा.रामवरण यादव के हक में मंत्री परिषद् ने निर्णय करके सेवा सुविधा की व्यवस्था की है ।
गृह मन्त्रालय के प्रवक्ता जितेन्द्र बस्नेत के अनुसार मन्त्रिपरिषद् ने निर्णय करके डॉ.यादव को मासिक ५० हजार रूपैया पारिश्रमिक तथा घर भाड़ा तथा और सेवा सुविधा मिलाकर मासिक २ लाख रूपैया प्रदान करने की व्यवस्था की है ।
इन्धन खर्च सरकार ने मासिक २ सौ लीटर तेल उपलब्ध कराती आ रही है । इसी तरह आवास तथा सचिवलाय की भी व्यवस्था की है । गृह मन्त्रालय स्रोत के अनुसार पूर्वउपराष्ट्रपति के हक में मन्त्रिपरिषद् से निर्णय नहीं किया गया है ।
बुढानीलकण्ठ में निर्माण हो रहे निवर्तमान राष्ट्रपति विद्या भण्डारी के निवास के लिए चार जगहों में सेन्ट्री पोस्ट निर्माण करने के लिए १० लाख रूपैया खर्च करने का प्रस्ताव तैयार करने की संघीय सचिवालय निर्माण तथा व्यवस्थापन कार्यालय के सूचना अधिकारी सुरेन्द्रकुमार साह ने जानकारी दी है ।
१० लाख रूपैया अर्थ ने भेंजे हैं सेन्ट्री पोस्ट में खर्च करने के लिए । गृह मन्त्रालय के प्रवक्ता बस्नेत ने कहा– निवर्तमान राष्ट्रपति भण्डारी के हक में सेवासुविधा के सम्बन्ध में मन्त्रिपरिषद् द्वारा निर्णय करना बांकी है ।


