Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमला नदी मे हो रहे व्यापक विनाशकारी उत्तखनन पर गंभीर चिंता व्यक्त

 

कमला । अन्तराष्ट्रीय नदी दिवस के अवसर पर, कमला जलआधार संरक्षण अभियान द्वारा नेपाल के उत्तराहिनी में नदी नीति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे कमला नदी मे हो रहे व्यापक विनाशकारी उत्तखनन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए वक्ताओ ने कहा कि कमला नदी मिथिला के आर्थिक सामजिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है इसलिए कमला नदी को बचाना हम सब का दायित्व है। नेपाल के पहाड़ों से लगभग 164 से अधिक नदिया नेपाल से भारत की ओर बहती है जिसमे अधिकांश नदीयाँ मरनासन्न स्थिति में है यदि इसे बचाया नही जाता है तो उत्तर बिहार और नेपाल के मधेस में व्यापक जल संकट उत्पन्न हो सकता है जिसके संकेत मिलने लगे हैं। वक्ताओ ने भारत एवं नेपाल सरकार से नदी मैत्री नीति लागू करने की मांग किया ताकि नदियों को असमय मरने से बचाया जा सके। कार्यक्रम मे हिमालिनी के राजनीतिक संपादक ललित झा को उनके द्वारा कमला नदी पर की गयी उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे नेपाल जे मधेश प्रदेश के वन पर्यटन तथा उद्योग मंत्री सुनीता यादव, बंगलोंर के प्राध्यापक अभय नायक, ग्लोबल पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष चिरंजीवी भट्टराई, कमला सिचाई परियोजना के वीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री गणेश साह, विष्णु माया केसी, षष्ठी नाथ झा, कमला नगरपालिका के मेयर विशेषवर यादव, जीत नारायण यादव, लक्ष्मी श्रेष्ठ, समेत कई लोगों ने संबोधित किया।अध्य्क्षता कमला बचाओ अभियान के संयोजक बिक्रम यादव ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *