Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दस दल की बैठक आज पुनः होगी

 

काठमांडू, २ चैत

 

 

 

 

नेपाली कांग्रेस, नेकपा (माओवादी केन्द्र) और जनता समाजवादी पार्टी के साथ ही दस दलों की बैठक आज भी होगी । बुधवार की शाम हुई बैठक में उपराष्ट्रपति के लिए आधिकारिक उम्मीदवार के विषय में कोई सहमति नहीं बन सकी । इसलिए आज फिर से बैठक बुलाई गई है।
उपराष्ट्रपति के लिए दस दलों से तीन उम्मीदवार हैं । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा)को उपराष्ट्रपति देने की बात थी फिर भी जनमत पार्टी ने नेत्री ममता झा का मनोनयन दर्ता करवाया । जसपा ने नेता रामसहायप्रसाद यादव और नेत्री प्रमिला कुमारी का मनोनयन दर्ता करवाया । बाद में प्रमिला यादव ने अपना नाम पवापस ले लिया । इधर नेकपा (एमाले) की ओर से नेत्री अष्टलक्ष्मी शाक्य उम्मीदवार हैं ।
बुधवार हुई को बैठक में माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और उपसभापति पूर्णबहादुर खड्का, नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल, जसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा)के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, नेपाल समाजवादी के अध्यक्ष डा बाबुराम भट्टराई, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की अध्यक्ष रञ्जिता श्रेष्ठ, जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत और आमजनता पार्टी के अध्यक्ष प्रभु शाह आदि सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com