Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘वर्ल्ड स्लीप डे’ इस साल 17 मार्च को,’स्लीप इज एसेंशियल फॉर हेल्थ’

 

हर साल मार्च महीने में तीसरे शुक्रवार को ‘वर्ल्ड स्लीप डे’ मनाया जाता है। जो इस साल 17 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को अच्छी नींद के महत्व के बारे में बताना है। इसे एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2023 के लिए वर्ल्ड स्लीप डे की थीम ‘स्लीप इज एसेंशियल फॉर हेल्थ’ मतलब नींद सेहत के लिए जरूरी रखी गई है। नींद का हमारी सेहत से सॉलिड कनेक्शन है। इसकी कमी से दिनभर सिर्फ दिनभर मूड ही चिड़चिड़ा नहीं रहता, बल्कि डाइजेशन पर भी असर पड़ता है। यहां तक कि इससे आपका वजन भी बढ़ने लगता है, जो और कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप –रोनाल्डो के सपने का हुआ अंत... स्पेन का क्वाटर फाइनल में प्रवेश

तो शरीर के लिए इसकी जरूरत को समझें। आजकल की भागदौड़ और स्ट्रेसफुल लाइफ में कई लोग नींद न आने या सही तरह से नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। कई लोग तो इससे निपटने के लिए दवाइयों का भी सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं योग के जरिए भी नींद न आने की समस्या को दूर किया जा सकता है? जी हां, कुछ खास योगासनों को करने से रात को अच्छी नींद आती है और मानसिक शांति भी मिलती है।
विपरीतकरणी योग लेटकर किया जाने वाला एक बहुत ही फायदेमंद आसन है। गहरी और सुकून भरी नींद के लिए इस योग का अभ्यास करें। नींद के अलावा यह आसन थकान और तनाव भी दूर करता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करता है।
बालासन योग तो एक साथ शरीर को कई सारे फायदे पहुंचाता है। नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए तो इस आसन का लगातार अभ्यास तुरंत भी फायदे पहुंचाता है। इस आसन को करने से तनाव से भी मुक्ति मिलती है।
बद्ध कोणासन थकान मिटाने और रात में अच्छी नींद के लिए बहुत ही अच्छा आसन है। साथ ही यह आसन जांघों, घुटनों और पैरों के जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलता है। जिसके कारण से नींद अच्छी आती है।
सुकून भरी नींद के लिए इस आसन को तो जरूर आपको अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। यह योग आपको तनाव मुक्त रखने में मदद करता है। उत्तानासन करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होता है। वैसे यह आसन बालों और स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

यह भी पढें   ‘लाइफ’ नहीं सरकार को ‘लाइक’ चाहिए – गगन थापा

ये सभी योगासन नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, तो आप इनका रोजाना अभ्यास करें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *