Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महालक्ष्मी बैंक द्वारा सहयोग हस्तान्तरण

 

काठमांडू, ३ चैत –

 

 

महालक्ष्मी विकास बैंक की शाखाएं संस्थागत सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत विद्यालय, पार्क और मन्दिर को सहयोग कर रहे हैं । बैंक के पिपल्ला शाखा द्वारा दिपायल सिलगढी नगरपालिका ३ में अवस्थित दिल्पेश्वर माध्यमिक विद्यालय को दो थान स्टिल का पानी टंकी हस्तान्तरण किया है ।
विद्यार्थी को शुद्घ पाी पिने के लिए मिले इस सोच के साथ ही पानी के व्यवस्थापन में सहयोग पहुँचाने के उद्देश्य से बैंक ने उक्त सहयोग किया है । इसी तरह बैंक के मैतिदेवी शाखा द्वारा काठमांडू महानगरपालिका ३० में अवस्थित मैतिदेवी मन्दिर क्षेत्र प्रबन्ध समिति को सड़क डिभाइडर हस्तान्तरण किया है ।
बैंक ने मन्दिर के अगल बगल का रास्ता अस्तव्यस्त होने के कारण सवारी साधन पार्किङ करने में समस्या आ रही थी उसके समाधान एवम् व्यवस्थापन के लिए सडक डिभाइडर प्रदान करने की जानकारी दी है । इसके साथ ही बैंक के पुतलीसडक शाखा द्वारा काठमांडू महानगरपालिका वडा २८ में अवस्थित झिगु इच्छुमती पार्क के लिए भी छः थान कुर्सी हस्तान्तरण किया है । इच्छुमती खोला किनार स्थित पार्क में दैनिक आने जाने वालों को विश्राम करने में सहजता हो । इस सोच के साथ बैंक ने झिगु इच्छुमतीखोला किनार स्थित पार्क को सहयोग प्रदान करने की जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com