Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा द्वारा उपराष्ट्रपति निर्वाचन में मतदान नहीं करने का निर्णय

 

काठमांडू, ३ चैत –

 

राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने उपराष्ट्रपति निर्वाचन में मतदान नहीं करने का निर्णय किया है । इससे पहले भी २५ फागुन में हुए राष्ट्रपति निर्वाचन में भी राप्रपा ने मतदान नहीं किया था ।
राप्रपा के प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ ने बताया है कि बुधवार को हुई पार्टी के केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति की बैठक में ही यह निर्णय ले लिया गया था कि जैसे हमने राष्ट्रपति निर्वाचन भाग नहीं लिया था वैसे ही उपराष्ट्रपति निर्वाचन में भी भाग नहीं लेंगे । राप्रपा के १४ संघीय सांसद और २८ प्रदेशसभा सदस्य मतदाता हैं । आज सुबह १० बजे से ३ बजे तक संघीय संसद भवन में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed