अमेरिका ने एरिक गार्सेटी को भारत में अपना राजदूत नियुक्त किया
काठमांडू, ३ चैत –
अमेरिका ने लॉस एंजिलिस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अपना राजदूत नियुक्त कर दिया है । बाइडन सरकार ने जुलाई २०२१ में उन्हें इस पद के लिए नामांकित किया था । लेकिन बाइडन के करीबी ने गार्सेटी की नियुक्ति पर उस समय रोक लगा दी थी । गार्सेटी पर यह आरोप लगाया गया था कि मेयर रहते हुए उन्होंने अपने नजदीकी सहयोगी पर लगे यौन प्रताड़ना के आरोपों को अनदेखा किया था । वैसे गार्सेटी ने इन आरोपों का खंडन कर दिया था फिर उस समय उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी ।
लेकिन बुधवार को सीनेट ने ४२ के मुकाबले ५२ वोटों से उनकी नियुक्ति को मंजÞूरी दे दी । कुछ डेमोक्रेट्स उनकी नियुक्ति के पक्ष में अभी भी नहीं थे और उन्होंने इस नियुक्ति के खिलाफ वोट दिया ।

