उपराष्ट्रपति निर्वाचन में किसे मतदान करे ? रास्वपा की बैठक आज
काठमांडू, ३ चैत,
उपराष्ट्रपति निर्वाचन में किसे मतदान करे ? इस विषय में निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के पदाधिकारी और संसदीय दल की संयुक्त बैठक आज सुबह साढ़े ११ बजे से पार्टी कार्यालय धुम्बाराही में होगी । आज ही १० बजे से ३ बजे तक उपराष्ट्रपति चयन के लिए मतदान भी किया जा रहा है । उपराष्ट्रपति में रामसहायप्रसाद यादव, अष्टलक्ष्मी शाक्य, ममता झा उम्मीदवार हैं ।

