पौडेल–मुर्मु के बीच टेलिफोन संवाद
काठमांडू, ४ चैत –
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के साथ भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टेलिफोन से संवाद किया है । भारतीय राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार केरला भ्रमण में रहे मुर्मु ने पौडेल के राष्ट्रपति पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी थी ।
‘दोनों राष्ट्रपति ने भारत और नेपाल के बीच के अद्वितीय और बहुआयामिक सम्बन्ध के बारे में बातचीत की है जिसका उल्लेख विज्ञप्ति में किया गया है । ‘द्विपक्षीय सहयोग को और भी सुदृढ़ीकरण करने तथा दोनों देश की जनता के बीच की मित्रता को और सशक्त बनाने के विषय में भी दोनों के बीच बातचीत हुई । राष्ट्रपति पौडेल के मार्गदर्शन में नेपाल–भारत बीच का सम्बन्ध और ऊँचाई हासिल करेगी । ऐसा विश्वास भारतीय राष्ट्रपति मुर्मु ने जताई है ।


