विपद् व्यवस्थापन तथा प्रारम्भिक दु्रत लेखा जोखा तालीम सम्पन्न
नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नरैनापुर गावँपालिका के आयोजन में ३ दिन के लिये विपद् व्यवस्थापन तथा प्रारम्भिक दु्रत लेखाजोखा तालीम सोमवार को नेपालगन्ज में सम्पन्न हुआ है ।
वह तालीम को समापन करते हुये नरैनापुर गावँपालिका के अध्यक्ष इस्तियाक अहमद शाह ने पालिका स्तर में होने वाली विपद् को न्यूनीकरण करने के लिये हर सम्भव प्रयास हो रही है बताते हुये कहा विपद् प्रभावित समुदाय को तत्काल राहत उपलब्ध कराते आ रहें है बात को उल्लेख किया था ।
वह तालीम में विपद् व्यवस्थापन चक्र, विपद् की अवस्था, विपद् की शब्दवली, विपद् व्यवस्थापन सम्बन्धी विद्यमान कानून, राहत मापदण्ड विपद् व्यवस्थापन कार्याविधि, स्थानीय आपत्कालीन कार्य संचालन केन्द्र, विपद् लेखाजोखा की सैद्धान्तिक और व्यवहारिक अभ्यास, क्षेत्रगत अवधारण, लगायत विषय में ३ दिनों की तालीम में प्रशिक्षण दिया गया था ।
तालीम की सहजकर्ताओं में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के उप–निर्देशक दोलख बहादुर डाँगी, कार्यक्रम अधिकृत प्रहलाद विश्वकर्मा, आपत्कालिन कार्य सञ्चालन केन्द्र के सूचना व्यवस्थापन अधिकृत रुपन ज्ञवाली और नरैनापुर विपद् व्यवस्थापन शाखा के प्रमुख लक्ष्मीकान्त मिश्रा रहे थे ।
वह तालीम में नरैनापुर गावँपालिका के ६ वडा के प्रतिनिधि, नेपाल प्रहरी और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी गंगापुर उपशाखा के स्वयंसेवक करके ३० लोगों की सहभागिता रही थी ।





