बिना किसी तामझाम के राष्ट्रपति की सवारी पहुँची बसन्तपुर
काठमाडौँ ।
राष्ट्रपति की सवारी । यह कहने के साथ ही सर्व साधारण के दिमाग में खाली सडक गाडियों की लम्बी कतारें और सुरक्षाकर्मियों की भीड । किन्तु आज का दृश्य कुछ और था । नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल काठमाडौके बीच में स्थित बसन्तपुर के घर में पहुँचे थे किन्तु बिना किसी तामझाम के । आगे पीछे कुछ गाडियाँ थीं । जिसे देख कर वहाँ के लोगों को यकीन ही नहीं आया कि आज वहाँ राष्ट्रपति का आना हुआ है ।
इससे पहले राष्ट्रपति की सवारी के समय सर्वसाधारण को बहुत दुख उठाना पडता था । सडकें खाली कराई जाती थीं जिससे जनता को तकलीफें उठानी पडती थीं । गणतन्त्र आने के बाद भी राष्ट्रपति की राजसी शैली को देखकर उसकी काफी आलोचना होती आई है । पौडेल ने राष्ट्रपति बनने से पहले कहा था कि यह परम्परा खतम होगी जिसककी झलक आज देखने को मिली है ।


