विराटनगर में प्रदर्शनकारी और प्रहरी के बीच झड़प
काठमांडू, ५चैत –
प्रदेश का नाम पहचान के आधार पर रखने की मांग को लेकर विराटनगर में प्रदर्शन किया जा रहा है । प्रदर्शन के क्रम में ही प्रहरी तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है ।
कोशी प्रदेश का नाम पुनः नामकरण करने की मांग की जा रही है । इस मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति विराटनगर के महेन्द्र चोक में प्रदर्शन कर रही थी । प्रदर्शन में सहभागी नारा जुलुस निकालते हुए निषेधित क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे । उसी अवस्था में प्रहरी के साथ झड़प हुई । इसी समय प्रहरी ने कुछ अश्रु गैस भी प्रहार किए । प्रदेश सभा ने गत फागुन १७ गते प्रदेश का नामा कोशी रखा है । उसके बाद से ही निरंतर प्रदर्शन किया जा रहा है कि प्रदेश का नाम पहचान के आधार पर रखा जाए ।
प्रदेश के नामांकन के विरोध में असन्तुष्ट पक्ष द्वारा आन्दोलन की घोषणा करने के बाद जिला प्रशासन कार्यालय मोरङ ने विराटनगर के पाँच जगहों पर निषेधाज्ञा जारी की थी ।
प्रशासन ने प्रदेशसभा (पूर्व में देवकोटा चौक से पश्चिम कोशी अस्पताल तक), कोशी प्रदेश मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय (रोडशेष चौक देखि दक्षिण जतुवा चौक तक ), मुख्यमन्त्री निवास के ३०० मीटर वरपर, प्रदेश प्रमुख के कार्यालय और निवास तथा जिला प्रशासन कार्यालय मोरङ के आसपास निषेधित क्षेत्र की घोषणा की है ।

