Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार को पूरा करने के लिए आज से पार्टियों के बीच बातचीत शुरू

 


काठमांडू, ७ चैत – सरकार को पूर्णता देने के लिए आज से ही दलों के बीच बातचीत शुरु होने जा रही है । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ के विश्वास के मत लेने के तुरंत बाद आज से ही सभी दल सरकार को पूर्णता देने के विषय में चर्चा करने में जोड़ शोर से जुट गए हैं ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने भी दाबा किया है कि वो चार दिन के भीतर ही सरकार को पूर्णता देंगे । सोमवार प्रतिनिधि सभा में विश्वास का मत लेने के साथ ही उन्होंने संचारकर्मी से संक्षिप्त बात करते हुए कहा कि अब बहुत जल्दी हम सरकार को पूर्णता देंगे ।
उन्होंने कहा कि सरकार को समर्थन देने वाले सभी दलों से वो मंगलवार की सुबह से चर्चा शुरू करेंगे ।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि “हमने जिन जिन पार्टियों के साथ गठबंधन किया है, एक सहमति हुई है कि सभी के साथ बैठकर २–४दिनों के भीतर ही सब कुछ तय कर लिया जाए और फिर काम किया जाए ।
उन्होंने कहा कि उन्हें मिला विश्वास मत काफी है और अब सरकार आराम से काम करेगी । नेपाली कांग्रेस पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह सरकार में जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *