Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युक्रेन विरुद्ध लडाई को रोकने के लिए चीन द्वारा लाए गए प्रस्ताव को सम्मान के साथ देख रहा हूँ ः पुतिन

 

काठमांडू, ७ चैत –चिनी राष्ट्रपति सी जिनपिङ और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मास्को में मुलाकात हुई है । इस मुलाकात में सी ने युक्रेन के साथ लडाई को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा । बीबीसी के अनुसार, रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने चीन के द्वारा दिए गए प्रस्ताव को सम्मान के साथ देखा है ।
ऐसा बताया जा रहा है कि रुस–युक्रेन के बीच हो रही लडाई को रोकने तथा शान्ति स्थापना करने के उद्देश्य से ही चिनी राष्ट्रपति सी रुस के भ्रमण में गए हैं ।
राष्ट्रपति सी ने कहा कि चीन और रुस अच्छे रणनीतिक साझेदार हैं और इस संबंध को और मजबूत किया जाना चाहिए । आगे उन्होंने कहा कि इससे रुस भी समृद्ध होगा ।
सी का स्वागत करते हुए पुतिन ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ कि आप और सभी चीनी मित्र अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर निष्पक्ष और संतुलित विचार रखते हैं ।
युद्ध के अलावे दोनों देश के बीच आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई । चीनी राष्ट्रपति ने विश्वास दिलाया है कि आगामी राष्ट्रपति के चुनाव में भी जनता का समर्थन पुतिन को ही मिलेगा । सी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि रुस की जनता आपके अच्छे काम के लिए आपका ही समर्थन करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *