प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने किया पत्रकारों के लिए विकास कोष स्थापना करने की घोषणा

काठमांडू, २३ मार्च । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने घोषणा किया है कि पत्रकारों के लिए सरकार जल्द ही एक विकास कोष स्थापना करने जा रही है । उनका कहना है कि संचार माध्यमों की पेशागत तथा भौतिक सुरक्षा प्रत्याभूति के लिए स्थायी प्रकृति की स्थायी कोष की आवश्यकता है । आज बिहिबार सामुदायिक रेडियो प्रसारक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के अनुसार पत्रकारों की हेल्थ, दुर्घटना एवं आन्दोलन तथा आतंक बीमा, कमजोर आर्थिक अवस्था में संचालित तथा मोफसल में संचालित संचार माध्यम की स्थायित्व के लिए कोष की आवश्यकता है । उन्होंने आगे कहा– ‘पत्रकार और सभी प्रकृति की संचार माध्यमों की पेशागत तथा भौतिक सुरक्षा की प्रत्याभूति आवश्यक है । इसके लिए स्वास्थ्य, दुर्घटना, हुलदंगा एवं आतंक बीमा आवश्यक है । उन्होंने यह भी कहा कि स्वरोजगारमुलक संचार माध्यम, मध्यम प्रकृति की संचार माध्यम और कर्पोरेट संचार माध्यम में वर्गीकरण कर सरकारी सेवा–सुविधा दी जाएगी ।

