Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था स्थापना के लिए आन्दोलन शुरु करने की तैयारी में राप्रपा

 

काठमांडू, २३ मार्च । पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह ने राजतन्त्र के पक्ष में माहौल निर्माण के लिए राजतन्त्रवादी राजनीतिक शक्ति को आग्रह किया है । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के शीर्ष नेताओं के साथ भेटवार्ता करते हुए उन्होंने ऐसा आग्रह किया है । प्राप्त सूचना अनुसार भेटवार्ता के दौरान पूर्वराजा शाह ने कहा है कि राजतन्त्र के पक्ष में राप्रपा ही प्रमुख राजनीतिक शक्ति है, इसीलिए राप्रपा को अपनी राजनीतिक मुद्दा को स्थापित करना होगा ।
भेटवार्ता के दौरान पूर्व राजा शाह ने कहा है कि देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति अत्यन्त कमजोर है, ऐसी परिस्थिति में राजवादी शक्तियों को चूप रहना ठीक नहीं है । पूर्व राजा से मिलने के राप्रपा अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन, निर्देशक समिति अध्यक्ष डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी, उपाध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र और महामन्त्री डा. धवल शमशेर राणा पहुँचे थे । उन लोगों ने राजा को भी अब चूप नरहने के लिए सुझाव दिया है ।
पूर्व राजा से मिलने के बाद राप्रपा संबंद्ध नेताओं ने कहा है कि अब देश में हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था स्थापना के लिए आन्दोलन शुरु होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com