राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल आज गोरखा जा रहे हैं
काठमांडू, १२ चैत–
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल आज गोरखा जा रहे हैं । राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है जो वो काठमांडू के बाहर कर रहे हैं ।
वो आज सुबह ९ः३० बजे गोरखा जाऐंगे और दरबार क्षेत्र का अवलोकन करेंगे । राष्ट्रपति पौडेल गोरखा दरबार क्षेत्र के भीतर गोरखकाली की मन्दिर में पूजा करेगे और साथ ही बजार क्षेत्र में रहे पृथ्वीनारायण शाह के शालिक में माल्यार्पण भी करेंगे ।
राष्ट्रपति पौडेल नेपाली सेना के हेलिकप्टर चढेÞकर गोरखा जा रहे हैं । उनके आगमन को लक्षित करके जिला की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त बनाई गई है । सर्वसाधारण प्रभावित नहीं हो इसके लिए यातायात तथा सुरक्षा प्रबन्ध को मिला लिए जाने के बारे में प्रमुख जिला अधिकारी नेजानकारी दी है । उन्होंने बताया है कि जब राष्ट्रपति पौडेल आऐंगे तब किसी भी आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी । इसकी पूरी व्यवस्था मिला ली गई है ।
इससे पहले भी राष्ट्रपति पौडेल साधारण तरीके से काठमांडू के बसन्तपुर दरबार में गए थे तो आम जनता को कोई असुविधा नहीं हुई थी । इसके लिए उनकी बहुत प्रशंसा भी हुई थी ।


