Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम नवमी के अवसर पर जनकपुरधाममें भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर राम नवमी के अवसर पर भगवान राम के ससुराल जनकपुरधाम में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी।राम मंदिर से राम मंदिर के महन्त राम गिरि के नेतृत्व में निकलीं शोभायात्रा में सैकड़ोसाधु, संन्यासी तथा आम नागरिक शामिल हुए। जुलूस निकालने से पूर्व जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने साधु संन्यासी को रामनामी चादर से स्वागत किएतथा जुलूस में शामिल हुए।उनके साथ वार्डाध्यक्ष सुरेश झा ,मिथिलेश कुमार कर्ण सहित कई लोग शामिल थे।इसी तरह विश्व हिन्दू परिषद नेपाल, विश्व हिन्दू महासभा,कुवा युवा क्लब , हिन्दू वाहिनीं सेना सहित कई हिन्दू संगठन ने भाग लिए।नगर परिक्रमा केबाद जुलूस रिम मंदिर में समाप्त हुयी। रास्ते में जगह जगह नगरवासी पुष्प बृष्टि कर स्वागत किए।
राम नवमी के अवसर पर सुवहसेही श्रद्धालु गंगा सागर, धनुष सागर ,दूधमती सहित अन्य सरोवरों में स्नान कर राम मंदिर,जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा की।राम मंदिर,जानकी मंदिर, विहार कुंड क्षेत्र, अग्नि कुण्ड स्थित सुन्दर सदन,झूलन कुंज में अष्ठयाम शुरु हैं तथा भंडारा का आयोजन किया गया है। जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन धनुषा ने सुरक्षा के काफ़ी बंदोबस्त किए थे।राम नवमी के अवसर पर राम मंदिर को कृत्रिम रोशनी से सजाया गया है। जनकपुरवासी राम नवमी के अवसर पर अपने अपने घरों में दीप जलायेंगे।गौ संरक्षण मंच द्वारा शाम में दीपोत्सव मनायेंगे।

यह भी पढें   राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दो अध्यादेश जारी किए

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com