Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का नाम सार्वजनिक किया

 

काठमांडू, १७ चैत –

राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने वैशाख १० के उपचुनाव के लिए तीनों निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने पार्टी के उम्मीदवारों का नाम सार्वजनिक किया है ।
रास्वपा ने पार्टी के विधान अनुसार प्रारम्भिक निर्वाचन में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के विवरण को सार्वजनिक किया है । उम्मीदवारी के लिए दाबा पेश करने वाले में तनहुँ १ से डा. स्वर्णिम वाग्ले सहित तीन लोग हैं । वहाँ ईश्वर लामिछाने और डा. रुपक विक घिमिरे ने भी अपना दाबी पेश किया है । इसी तरह बारा २ में रमेश खरेल और युवराज न्यौपाने ने भी को दाबा किया है । चितवन २ में अध्यक्ष रवि लामिछाने का एकल दाबा है । राप्रपा के विधान अनुसार किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को निर्वाचन आयोग में निवेदन देना पड़ता है । यदि एक से ज्यादा आकांक्षी हैं तो ऐसे खण्ड में ‘प्राइमरी इलेक्सन’ द्वारा उम्मीदवार का चयन करने का प्रावधान है ।
इसमें सम्बन्धित क्षेत्र के पार्टी सदस्य वोट देते हैं । यदि सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता का ०.१ प्रतिशत से कम पार्टी सदस्य है तो उस अवस्था में केन्द्रीय समिति निर्णय कर सकती है ।

यह भी पढें   एन प्याब्सन को निलंबित करने का लिया गया निर्णय

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com