Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज ३ बजे मन्त्रिपरिषद् बिस्तार करने की तैयारी में प्रधानमन्त्री

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३१ मार्च । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आज अपरान्ह ३ बजे मन्त्रिपरिषद् बिस्तार करने की तैयारी में हैं । प्राप्त सुचना अनुसार मन्त्रिपरिषद् बिस्तार लिए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने अपरान्ह १ बजे तक मन्त्री बननेवालों की नामावली मांग किया है । सत्ता गठबंधन में शामील राजनीतिक दलों की से नाम प्राप्त होते ही मन्त्रिपरिषद् बिस्तार की जाएगी ।
स्मरणीय है कि पौष १० गते से १६ मन्त्रालय मन्त्री बिहिन अवस्था में है । तत्कालीन सत्ता साझेदार नेकपा एमाले, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) सरकार से बाहर होने के बाद सभी मन्त्रालय प्रधानमन्त्री स्वयम् के मातहत रहा था ।
सत्ता गठबंधन में शामील दलों के बीच हुई सहमति अनुसार ८ मन्त्रालय नेपाली कांग्रेस को दी जाएगी । इसीतरह प्रधानमन्त्री के साथ माओवादी केन्द्र को ५, एकीकृत समाजवादी और जनता समाजवादी को २–२, जनमत पार्टी, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और नेपाल समाजवादी पार्टी को १–१ मन्त्रालय दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *