रास्वपा की ओर से बारा– २ में रमेश खरेल उम्मीदवार

काठमांडू, ३१ मार्च । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) की ओर से बारा निर्वाचन क्षेत्र नं. २ में रमेश खरेल उम्मीदवार बनने जा रहे हैं । वैशाख १० गते के लिए तय उप चुनाव को लक्षित कर रास्वपा ने अपनी पार्टी विधान के अनुसार प्राइमरी चुनाव किया है, उस चुनाव में अधिक मत प्राप्त करनेवालों को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा ।
प्राइमरी चुनावी नतिजा अनुसार बारा निर्वाचन क्षेत्र नं. २ में रमेश खरेल का नाम अग्रस्थान में है । खरेल सुशासन पार्टी के अध्यक्ष हैं । खरेल मार्गशीर्ष ४ गते सम्पन्न आम चुनाव में काठमांडू निर्वाचत्र क्षेत्र नं. १ से उम्मीदवार थे ।

