Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसईई परीक्षा आज से शुरु

 

काठमांडू, १७ चैत –

इस वर्ष का एसईई (सेकेन्डरी एजुकेसन एक्जामिनेसन) परीक्षा आज से शुरु हो गई है । एसईई में इस वर्ष नियमित और ग्रेडवृद्धि करके चार लाख ८५ हजार ३९६ विद्यार्थी सहभागी हुए हैं । आज सबुह ८ बजे से शुरु हुई परीक्षा चैत २९ गते को समाप्त होगी । इस वर्ष जापान में भी परीक्षा केन्द्र रखा गया है । जापान में एसइई के लिए परीक्षा केन्द्र कायम करना पहली बार हुआ है । वर्ष २०७९ में एक ही वर्ष में दो एसईई होगी । इससे पहले वर्ष २०७८ के लिए २०७९ वैशाख ९ से २० गते तक एसईई सञ्चालन किया गया था ।
उससे भी पहले दो साल कोरोना महामारी के कारण आन्तरिक मूल्यांकन विधि से परीक्षा सञ्चालन किया गया था । इस वर्ष विद्यार्थी के भौतिक उपस्थिति में दो हजार ३७ केन्द्र में परीक्षा होने की बोर्ड ने जानकारी दी है ।
परीक्षा नियन्त्रक विष्णुनारायण श्रेष्ठ के अनुसार इसबार जापान में समेत परीक्षा केन्द्र तय किया गया है । एभरेस्ट इन्टरनेसनल स्कूल जापान नेपाली पाठ्यक्रम पढ़ाते आ रहे हैं । इसलिए इसबार जापान में भी परीक्षा केन्द्र बनया गया है । उक्त विद्यालय के १४ बच्चें एसईई दे रहे हैं । बोर्ड के अनुसार जापान में एसइई परीक्षा केन्द्र बनाना ये पहली बार हुआ है ।
देशभर कक्षा १० सञ्चालित कुल १२ हजार ८३ विद्यालय मध्ये प्राविधिक धार की ओर से ५ सौ ५ हैं । इस बार प्राविधिक की ओर से १५ हजार ४ सौ ६१ परीक्षार्थी हैं । इसी तरह ३३ जिला के ६६ विद्यालय से संस्कृत अध्ययन करने वाले विद्यार्थी ने ५६ केन्द्र से एसईई दे रहे हैं ।
‘कुल परीक्षार्थी मध्ये ३ लाख ४३ हजार ७९ सरकारी विद्यालय के तथा निजी विद्यालय के १ लाख ४२ हजार ३ सौ १७ लोग हैं । परीक्षा नियन्त्रक श्रेष्ठ ने बताया कि इसबार प्रश्नपत्र स्तरीकृत साथ ही दृष्टिविहीन ५५ परीक्षार्थी के लिए घरपायक स्थान में केन्द्र तय किया है । उनके अनुसार ज्याद केन्द्र काठमांडू (१ सौ २३) तथा सबसे कम केन्द्र मनाङ और मुस्ताङ (एकएक) है । सबसे ज्यादा परीक्षार्थी (१ लाख २ हजार) वागमती प्रदेश से हैं । सबसे कम परीक्षार्थी कर्णाली प्रदेश (३८ हजार ६ सौ ८) से हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed