Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोल्हू पूजा धूमधाम से संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । धनुषा ज़िला के महेन्द्र नगर में धूमधाम से शनिवार को कोल्हू पूजा संपन्न हुयी। पौराणिक कथा के अनुसार व्यापारी के हाथी के सर से गणेश की उत्पत्ति हुई।हाथी के कटे सर देकर व्यापारी रोने लगा।इसी समय महादेव ने तेल पेरने का यंत्र दिया।जिसका नाम कोल्हू पड़ा।इसी से तेली की उत्पत्ति हुई।इससे तेली अपने को महादेव को अराध्य देवता मानते हैं। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मशीनरी युग आने से कोल्हू लुप्त हो गया।जव तक कोल्हू था समाज के लोग खुशहाल थे। वक्ताओं ने समाज शिक्षा,संगठन,एकता, तथा राजनीति भागीदारी पर चर्चा हुयी।कोल्हू पूजा ललित साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कोल्हू पूजा में तेली कल्याण समाज नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह, संविधान सभा सदस्य तथा संघीय राज्य मंत्री अरविंद साह,राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष उम्देश्वर साह,सारा के जिला अध्यक्ष बजरंगी साह,सप्तरी के जिला अध्यक्ष अमीरी लाल साह,धनुषा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी साह, उपाध्यक्ष श्याम साह,राम बहादुर धर्म शाला के अध्यक्ष राम किशोर साह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग कोल्हू पूजा में शामिल हुए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *