मधेश के मसीहा ने सिर्फ ठगने का काम किया है : ओली
बारा ।

नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने बारा के गढीमाई में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि जो खुद को मधेश का मसीहा कहते हैं उन्होंने मधेश को सिर्फ ठगने का काम किया है ।
बुधवार बारा के गढीमाई में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा कि मधेश का विकास सिर्फ एमाले ही कर सकता है ।

