उपचुनाव में व्यक्तिगत गाली गलौज नहीं करके एजेण्डा पर आधारित बहस करें – ओली
काठमांडू, २३ चैत –

एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने उपचुनाव में व्यक्तिगत गाली गलौज नहीं करके एजेण्डा पर आधारित बहस करने का आग्रह किया है । उन्होंने गुरुवार को सामाजिक सञ्जाल में लिखकर इस तरह का आग्रह किया है । एमाले अध्यक्ष ओली ने सामाजिक सञ्जाल में लिखा है कि ‘वैशाख १० गते उपनिर्वाचन में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की अन्तिम नामावली आज प्रकाशित की जाने वाली है । उम्मीदारों में नये और युवा चेहरे को देख रहा हूँ ये खुशी की बात है । उपनिर्वाचन को स्वस्थ और मर्यादित बनाने के लिए व्यक्तिगत गाली गलौज नहीं करके एजेण्डा पर आधारित बहस करने का मैं आग्रह करता हूँ । मैंने गत आम निर्वाचन के क्रम में भी नेपाली काँग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवाजी को बहस के लिए आने का आह्वान किया था । उस समय मेरा प्रयास सफल नहीं हुआ था । अब हम राजनीति को सही मार्ग में ले जाने के एजेन्डा पर केन्द्रित करना होगा । युवामय उपचुनाव !’ कहकर अध्यक्ष ओली ने राजनीति को सही मार्ग में ले जाने के लिए एजेण्डा केन्द्रित बनाने का उल्लेख किया है ।

