(जसपा) का विधान अधिवेशन कार्यक्रम, तय किए गए समय सीमा में परिवर्तन
काठमांडू, २३ चैत –

जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) का विधान अधिवेशन करने का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया है । निर्धारित समय में विधान अधिवेशन करने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी नहीं हो पाई तथा इसी समय में देश में उपनिर्वाचन हो रहा है और पार्टी का सम्पूर्ण शक्ति उपनिर्वाचन में लगाने के कारण विधान अधिवेशन की जो तैयारी होनी चाहिए थी वो नहीं हो पाई है इसलिए तय किए गए समय सीमा को परिवर्तन करना पड़ रहा है । पार्टी ने २०८० जेठ १–३ गते को काठमांडू में विधान अधिवेशन करने का निर्णय किया है ।

