गृह मन्त्रालय से वार्ता के लिए मीटरब्याज पीडितों ने १९ सदस्यीय वार्ता टोली का गठन किया
काठमांडू, २६ चैत –

मीटरब्याज पीडितों द्वारा किया जा रहा आंदोलन अभी जारी है । गृह मन्त्रालय के साथ वार्ता करने के लिए मीटरब्याज पीडितों ने १९ सदस्यीय वार्ता टोली का गठन भी किया है । चैत २० चैत से ही काठमांडू में ये लोग आन्दोलन कर रहे हैं ।
गृह मन्त्रालय ने गत शुक्रवार सहसचिव प्रदीपकुमार कोइराला के संयोजकत्व में पाँच सदस्यीय वार्ता टोली गठन की थी । सरकारी वार्ता टोली में सहसचिव कोइराला, मन्त्रालय के उपसचिव दिलकुमार तामाङ, प्रधानमन्त्री कार्यालय के उपसचिव उमाकान्त अधिकारी, कानून मन्त्रालय के उपसचिव जंगबहादुर डाँगी तथा प्रहरी उपरीक्षक दिनेशराज मैनाली हैं । लेकिन मिटरब्याज तथा ठगी के विरुद्ध किसान मजदूर संघर्ष समिति के प्रवक्ता निर्ग नवीन के अनुसार पीडितों ने अड़ान लिया है कि वो गृहमन्त्री के साथ ही वार्ता करेंगे । सम्भवत आज ही वार्ता भी । उनका कहना है कि हम गृहमन्त्री से आज ही बातचीत करने की तलाश में हैं ।

