Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ‘प्रचण्ड’ मिले नेकपा (एमाले)के सचिव लेखराज भट्ट से

 

काठमांडू, २६ चैत –


प्रधानमन्त्री एवं नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने नेकपा (एमाले)के सचिव लेखराज भट्ट से उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की है । रविवार (आज) कैलाली स्थित पूर्वमाओवादी के नेता भट्ट के घर में प्रचण्ड का जाने का कोई न कोई उद्देश्य तो होगा ही ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज सुबह ही सुदूरपश्चिम विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में सहभागी होने के लिए कैलाली गए हैं । इसी क्रम में वो चाय नाश्ता के लिए भट्ट के घर पहुँचे हैं । भट्ट के घर में ही दोनों के बीच में कुछ बातें भी हुई हैं । जब भट्ट माओवादी में थे तो वे प्रचण्ड के विश्वासपात्र थे । लेकिन जब भट्ट एमाले में चले गए तो दोनों के बीच थोड़ी दूरी आ गई थी और दोनों ने एक दूसरे की खूब आलोचना की थी । भट्ट के घर पहुँचने से पहले विमानस्थलमा भेंट होने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे से किसी तरह की कोई बातचीत नहीं की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *