वीरगंज को एक नया रुप देने की तैयारी, तीन दिवसीय रात्रि बाजार की आयोजना
काठमांडू, २८ चैत । वैसे तो वीरगंज के नाम के साथ ही उद्योग जगत का नाम जुड़ जाता है । लेकिन यह भी एक सच्चाई ही है कि वीरगंज बहुत ही जल्दी शांत हो जाता है । यहाँ बहुत रात तक चहल पहल नहीं होती है । जैसा की आमतौर पर औद्योगिक नगरों हमें देखी जाती रही है । इसलिए वीरगंज को एक नया रुप देने की तैयारी की जा रही है ।
इसके लिए वीरगंज महानगरपालिका ने एक विज्ञप्ति निकाल कर कुछ जानकारी दी है कि आने वाले चैत ३० गते लेकर २०८० बैशाख २ गते तक एक रात्रि बाजार का आयोजन करने जा रही है । वीरगंज महानगरपालिका के मुख्य आयोजन तथा विभिन्न क्षेत्र के सहकार्य में वीरगंज में पहली बार रात्रि बाजार संचालन करने की जानकारी दी गई है । नव वर्ष २०८० का स्वागत करते हुए इसी चैत ३० गते गुरुवार से बैशाख २ गते शनिवार तक तीन दिवसीय रात्रि बाजार की आयोजना की जा रही है ।
महानगरपालिका का कहना है कि शाम के ढ़लने के साथ ही वीरगंज के लोग अपने अपने घरों में आराम करने लगते है । वीरगंज को जगाने तथा यहाँ के व्यापार को चलायमान बनाने के उद्देश्य स्वरुप परीक्षण के रुप में रात्रि बाजार का संचालन करने जा रहे हैं । इससे आंतरिक तथा बाह्य पर्यटक को आकर्षित करने के साथ ही रात भी लोग खरीद बिक्री कर सकेगे । साथ ही हमारा मानना है कि इससे संस्कृति का विकास भी होगा ।
वीरगंज को आर्थिक राजधानी,धन कुबेर के भंडार कहकर चित्रित किया गया है । लेकिन अभी यहाँ के व्यापार व्यवसाय इसके ठीक विपरित पहुँच गया है । यहाँ बहुत ज्याद मंदी छा गया है । अर्थतंत्र को चलायमान बनाने के लिए यहाँ के व्यापार व्यपसाय को सुरक्षण करने के लिए हमें पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी और इसके लिए जनता को भी विश्वास में लाना होगा साथ ही रात में भी व्यवसाय किया जा सकता है इसतरह का वातावरण बनाना होगा । इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ।
इसके साथ ही कहा गया है कि अभी के समय में परीक्षण स्वरुप तीन दिन बाजार लगाया जा रहा है लेकिन आने वाले दिनों में ९ –१० बजे तक नहीं बंद होने वाले बाजार को रात के १ बजे संचालन करने की व्यवस्था की जाएगी ।
नेपाली सीमा पार आने जाने के लिए रात १० बजे तक की ही समय सीमा तय की गई है लेकिन इसमें भी प्रयास किया जा रहा हैं कि इसे बढ़ाकर १ बजे रात तक कर दिया जाए । इससे भारत से आने वाले पर्यटको में वृद्धि होगी तथा हमारे यहाँ के होटल व्यवसाय तथा अन्य खरीद बिक्री व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन ला सकेंगे । ऐसी हमारी मान्यता है ।
आदर्श नगर चौक से लेकर कैलाश चौक होते हुए पराना बसपार्क तथा चिल्ड्रेन पार्क तक लगने वाली रात्रि बाजार में १०० से ज्यादा भिन्न– भिन्न स्टॉल होंगे । शिक्षा, स्वास्थ,संबंधि जानकारी मूलक स्टॉल के साथ ही विभिन्न व्यंजन के परिकार कपड़ा– लत्ता, जूता चप्पल के साथ ही अन्य विविध तरह के और भी स्टॉल रहेंगे । झांकी तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति भी रात्रि बाजार को और भी आकर्षक बनाऐंगे ।
अपने विज्ञप्ति के अंत में नव वर्ष २०८० के शुभकामना सहित, नव वर्ष के अवसर आयोजन करने जा रहे रात्रि बाजार की सफलता में आप सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हैं ,कहा है ।





