Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

या तो काठमांडू के हित में काम करें,या फिर सिंहदरवार को दूसरे पालिका में स्थानांतरित करें –बालेन शाह

 

काठमांडू, ३० चैत –


काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह ने केन्द्र सरकार को सुझाव देते हुए कहा है कि सिंहदरबार को अन्य पालिका में स्थानांतरित कर दें ।
कुछ ही दिन पहले सरकार प्रति असन्तुष्टी व्यक्त करते हुए मेयर साह ने सिंहदरबार के कूड़े कचड़े को नहीं उठाने की घोषणा की थी । गुरुवार सामाजिक सञ्जाल में अपनी बातों को रखते हुए उन्होंने कहा है कि सिंहदरबार तथा राजधानी स्थानांतरित करने पर भी काठमांडू वासियों को कोई आपत्ति नभएको नहीं होगी । इसी क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि हमें काठमांडू के हित में काम करना होगा । उन्होंने कहा कि ‘या तो काठमांडू के हित में काम करें या फिर सिंहदरवार को दूसरे पालिका में स्थानांतरित करें । काठमांडू वासियों को कोई आपत्ती नहीं है । दो में से एक करें या तो सिंहदरबार स्थानांतरित करें या फिर राज्धानी । हमारे लिए हमारी सम्पदा, संस्कृति, कला, सभ्यता चाहिए, राजनीति नहीं ।’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरे ९ महीना कोशिश करने के बाद भी संघीय सरकार तथा स्थानीय सरकार (काठमांडू महानगर) के बीच समन्वय ही नहीं हो पाया जिसके कारण से कूड़ा कचड़ा नहीं उठाने का निर्णय किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com