शताब्दी पुरूष सत्यमोहन जोशी की पत्नी राधादेवी जोशी का निधन
काठमांडू, २ वैशाख

शताब्दी पुरूष सत्यमोहन जोशी की पत्नी राधादेवी जोशी का निधन हो गया है । एक सौ वर्ष की जोशी का उपचार के क्रम में आज सुबह किस्ट अस्पताल ललितपुर में निधन हुआ है । आज सुबह ५ः५६ बजे निधन होने की जानकारी अस्पताल के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत अमिष पाठक ने दी है । चैत १६ गते से ही श्रीमति जोशी किस्ट अस्पताल में उपचाररत थी ।
शताब्दी पुरूष सत्यमोहन जोशी का असोज ३० गते किस्ट अस्पताल में ही उपचार के क्रम में निधन हुआ था ।

