Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टेक्सास का सबसे बड़ा दूध फार्म जलकर हुआ राख,18,000 से अधिक गायों की मौत

 

टेक्सास, एजेंसी।

अमेरिका के पश्चिम टेक्सस में एक पारिवारिक डेयरी फार्म में विस्फोट होने के कारण भीषण आग लग गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद डेयरी फार्म की आग को बुझाया गया। इसमें 18,000 से अधिक गायों की मौत हो गई। फार्म में एक डेयरी का कर्मचारी भी फंस गया था। जिसे बचाया गया है और अस्पताल में भर्ती किया गया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बिल्डिंग के जरिए फार्म में आग लगी। ये धमाका सोमवार को टेक्सस के डिनिट में साउथ फोर्क डेयरी फार्म में हुआ था।

यह भी पढें   विराटनगर में शनिवार को ऐतिहासिक राधाकृष्ण रथ यात्रा

टेक्सास का सबसे बड़ा दूध फार्म जलकर हुआ राख
रिपोर्ट के मुताबिक, ये टेक्सस के सबसे बड़े दूध उत्पादक का फार्म था। जिस समय आग लगी उस समय फार्म के मालिकों से संपर्क करना तुरंत संभव नहीं था। आग इतनी भयानक थी कि आसमान में काले धुएं के गुब्बार नजर आने लगे। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

साथ ही इन अधिकारियों के द्वारा एक फार्म कर्मचारी को भी बचाया गया है जो कि अस्पताल में भर्ती है। वहीं काउंटी जज मैंडी गेफेलर ने इसे लेकर आशंका जताई है। उनका कहना है कि हो सकता है किसी उपकरण की खराबी के चलते ये विस्फोट हुआ होगा।

यह भी पढें   चिलिमे पावर हाउस टनल हादसा: भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन का दौरा

एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट (AWI) की ओर से इस पर बयान सामने आया है। AWI के द्वारा कहा गया कि जानवरों को आग से बचाने के लिए कोई संघीय नियम नहीं हैं। इसके अलावा ऐसी बिल्डिंगों के लिए अग्नि सुरक्षा कोड बनाए गए हैं। जो कि केवल कुछ ही राज्यों में है, इनमें टेक्सस शामिल नहीं है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com