संगठन के शुद्धीकरण और सुदृढीकरण में ज्यादा जोड़ देना होगा – प्रकाशमान सिंह
काठमांडू, ३ वैशाख –

नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि पार्टी के भीतर जो कमी कमजोरी दिख रही है उसके शुद्धीकरण करने के लिए जो जन अपेक्षा है उसे पूरा करना होगा । परिवार के सदस्य अपने अभिभावक के प्रति ही ज्यादा आशावादी होते हैं । जनता की आशाएं कांग्रेस से है । आज झापा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि – आन्तरिक कमजोरी को सुलझाने के साथ ही पार्टी को और मजबूत बनाने तथा जो जनता की अपेक्षा है उसे पूरा करना होगा । उनका कहना कि कांग्रेस के नेताओं ने अपने आप को समय अनुकूल नहीं बनाने के वजह से समस्या आ रही है । कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ‘प्रजातन्त्र लाने में, जनता को अधिकार दिलाने में सबसे जयादा संघर्ष करने वाली पार्टी नेपाली कांग्रेस ही है इसलिए कांग्रेस के प्रति जनता की बहुत आशाएं हैं । अब हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम और राजनीतिक दलों से ज्यादा और तीव्र गति से काम करें ।
पूर्व उपप्रधानमन्त्री समेत रहे सिंह ने कहा कि समय की मांग और आम जनता की ईच्छा को समझकर सत्ता में जाने के बाद सम्बोधन करने की क्षमता को विकसित करना चाहिए । संगठन के शुद्धीकरण और सुदृढीकरण में ज्यादा जोड़ देना होगा ।

