Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर सफाई अभियानी सेभ जलेश्वर का पांचवा उत्सव से नेपाल भारत का सम्बन्ध में उत्साह

 

सेव जलेश्वर का एक ही नारा, सफा सुंदर संस्कृति युक्त नगर हमारा

नवीन कुमार नवल/जलेश्वर, महोत्तरी । सर सफाई अभियान के बहाने अपने घर गांव समाज,नगर सहर, देश के लिए काम करना एक बड़ी उपलब्धि है।इस अभियान के माध्यम से प्राकृतिक संपदा , वातावरण, वनस्पति, जीवजंतू सहित एतिहासिक, धार्मिक संस्कृति की रक्षा करना सेव जलेश्वर का उद्देश्य है।
पांच वर्ष में सेव जलेश्वर के द्वारा महोत्तरी जिला मुख्यालय स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर से इसका अभियान शुरू हुआ जहां सर सफाई का गंगा आरती का शुरुआत हुई,फिर वही कर उदासीन अवस्था में रहा भगेस्वर मंदिर, पोखर , एवम इनार_कुआ का जीर्णोधार का प्रयोग लायक बनाया,इसके बाद महोत्तरी गा.पा. 2 के अनैठा गांव के ठाडेश्वॉर मंदिर पोखर में सर सफाई कर गंगा आरती शुरू हुआ, वडा नं 6 गोनरपूरा गांव के राम जानकी मंदिर पोखर में सर सफाई कर गंगा आरती शुरू किया गया।इसी तरह प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मटिहानी के लक्ष्मी नारायण पोखर में सर सफाई कर गंगा आरती शुरू किया गया जिससे प्रत्येक सप्ताह बिहिवार के दिन भव्य गंगा आरती में संस्कृत विद्यालय का सहयोग रहता है।साथ ही जनकपुर धाम के गंगा सागर पोखर में सर सफाई कर गंगा आरती में सहकार्य किया।
सेव जलेश्वर के द्वारा पिछले साल शिवरात्री महोत्सव में बृहत शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ों लोगों के द्वारा जलेश्वर महादेव से संबंधित धार्मिक स्थल सोनागढ़ी, मटिहानी के तस्मइया बाबा सहित कई धार्मिक स्थल का भ्रमण किया गया, उसके बाद पहली बार 11 पंडितों साथ रुद्राभिषेक किया गया,साथ ही पहली बार सेभ जलेश्वर के अथक प्रयास से मिथिला माध्यमिक परिक्रमा का 12 घंटा एक दिन 133 किलोमीटर नेपाल भारत के 15 पराव स्थल का 51 मोटरसाइकिल से 101 स्रधालु द्धारा परिक्रमा कराया गया।जिससे पर्यटन का काफी महत्व बढ़ गया है
सेव जलेश्वर के द्वारा प्रत्येक सप्ताह शनिवार के दिन 2 घंटा तक निश्वार्थ भावना से शारीरिक मानसिक रूप से सहयोग करना है, इस अभियान में 50 से ज्यादा अभियानी के रूप में आम आदमी, कर्मचारी, व्यापारी, पत्रकार,सहित सामाजिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
सेव जलेश्वर का अगला अभियान में परोशी देश भारत के बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के पुनौरा धाम में जहा जगत जननी मां सीता का जन्म स्थली है वहा जाकर सर सफाई कर गंगा आरती शुरू करना है साथ ही उसी जिला के सुरसंड प्रखंड के रानी मंदिर के सामने बुढ़वा पोखर में सर सफाई कर गंगा आरती शुरू करवाना है, उसके बाद बिहार के मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के मधवापुर के दुर्गा मंदिर पोखर में सर सफाई कर गंगा आरती लायक बनाया जाएगा इसके लिए वहा के मुखिया राजेश कुमार ने बताया। सेव जलेश्वर का अभियान है की सर सफाई के बहाने पर्यावरण का संरक्षण हो साथ मानव को मानव जीवन का आंनद प्राप्त हो जिसे जनकल्याण होता रहेगा।
कार्यक्रम में 50 अभियानि के साथ कई और अभियनी के रूप मे सिरहा जिला के धीरेंद्र जी, धनुषा जिला के आशा यादव, सामाजिक राजनीति कार्यकर्ता राम आधार कापर मधवापुर भारत के मुखिया राजेश कुमार , मटिहानी के मेयर हरी प्रसाद मंडल, पत्रकार संजीत मंडल सहित कई वक्ता ने इस पर अपना अपना विचार रखा, कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जलेश्वर के मेयर सुरेश साह सोनार ने इस प्रकार से काम करने वाले को बढ़ावा दिया जाएगा, कार्यक्रम के अध्यक्षता संयोजक सीताशरण साह रोहित ने सभी को हार्दिक धन्यवाद् देते हुए इस अभियान में सहयोग कर भाग लेने का आग्रह किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *