उपनिर्वाचन का मौन अवधि आज रात १२ बजे से शुरु
काठमांडू, ७ वैशाख–

उपनिर्वाचन के लिए मौन अवधि आज रात १२ बजे से शुरु हो चुकी है । निर्वाचन आयोग के सहायक प्रवक्ता सूर्यप्रसाद अर्याल ने जानकारी दी है कि गुरुवार की रात १२ बजे से प्रचार प्रसार नहीं किया जा सकता है ।
चुनाव होने के ४८ घण्टा पहले से ही प्रचारप्रसार नहीं किया जा सकता है । आने वाले वैशाख १० गते बारा क्षेत्र नम्बर २, चितवन क्षेत्र नम्बर २ और तनहुँ क्षेत्र नम्बर १ में उपनिर्वाचन होने जा रही है ।

