Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज माँ का चेहरा निहारने का दिन

 

काठमांडू, ७ वैशाख–

आज बैसाख कृष्ण औंसी अर्थात् आज के दिन को मातातीर्थ औंसी भी कहा जाता है। इसी प्रकार आज के दिन को माता के चेहरे को निहारने का दिन भी कहा जाता है।
कहते हैं आज के दिन यदि आपकी माँ सही सलामत आपके पास या फिर आपसे कहीं दूर भी हैं तब भी आप उनके पास जाकर उनसे मिले । उनका दर्शन करें । उनसे आर्शीवाद लें । माँ के लिए कपड़ा लत्ता, उपहार मिष्ठान तो खरीदें ही साथ उनके प्रति सम्मान तथा कृतज्ञता अर्पण भी करें ।
यदि आपकी माँ नहीं है तो दिवङ्गत माँ की याद में तर्पण, पिण्ड दान करें । आज के दिन में लोग माता तीर्थ नामक जगह पर जाकर अपनी माँ को याद करते हैं ।
सनातन धर्म में हमेशा से ही अपने बच्चों को यह शिक्षा दी जाती है कि मातापिता की सेवा करें , उनका दैनिक दर्शन, पूजन, सेवा, भोजन आदि प्रेमपूर्वक करवाए । माता पिता का सान्ध्यिता जिन्हें प्राप्त है वह बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं । काम काज के सिलसिले में लोग एक दूसरे से दूर होते जा रहें हैं तो ऐसे समय में यह एक दिन निकालना भी जरुरी होता है ताकि माँ को भी आत्म संतुष्टि मिले कि बच्चें उन्हें याद करते हैं । ऐसे माँ किसी बात का मलाल नहीं रखती है ।

यह भी पढें   राम मंदिर में चोरी की निष्पक्ष जांच हो

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *