चन्द्रागिरि में आज सार्वजनिक छुट्टी
काठमांडू, ७ वैशाख–

चन्द्रागिरि नगरपालिका ने मातातीर्थ मेला के अवसर पर आज सार्वजनिक छुट्टी दी है । नगरपालिका ने नगर कार्यपालिका की बैठक में मातातीर्थ औंसी अवसर पर सार्वजनिक बिदा देने का निर्णय किया है ।
नगरपालिका ने सार्वजनिक बिदा देने के साथ ही आज चन्द्रागिरि के भीतर वडा कार्यालय, विद्यालय और सभी स्वास्थ्य संस्थाएं बन्द रहेगी । मातातीर्थ औंसी (आमाको मुख हेर्ने औँसी)के दिन चन्द्रागिरि–६ महादेवस्थान में मातातीर्थ कुण्ड में मेला लगता है ।

