Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार द्वारा नेपाल के सर्लाही ज़िला में गैस सिलेंडर का किया गया वितरण

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । 19अप्रैल को भारतीय बाणिज्य महादूत तथा नेपाल -भारत महिला मैत्री समाजके अध्यक्ष चंदा चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से सर्लाही ज़िला के कौदेना नगरपालिका में गरीब परिवार को गैस सिलेंडर तथा चुल्हा फितरत किये गये।इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूत नितेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने इसके लिए भारत सरकार ने नेपाली दो करोड़ चार लाख 99हजार स्वीकृत किए। मधेश प्रदेश के रौतहत,सर्लाही तथा सप्तरी जिला 3हजार गरीब परिवार को गैस सिलेंडर तथा चुल्हा वितरण करना है।तीनों जिलों में एक हजार दर से गैस सिलेंडर तथा चुल्हा वितरण करने का लक्ष्य है।इसके लिए जिला प्रशासन कार्यालय(DAO) तथा स्थानीय स्तर पर समन्वय कर आर्थिक तथा सामाजिक स्त आर्थिक तथा सामाजिक जाति गणना के आधार पर चयन किया जाएगा। India @75आजादी का अमृत महोत्सव के उद्घाटन के 75परियोजनाओं में से एक परियोजना गैस सिलेंडर तथा चुल्हा भी है।
इस अवसर पर नेपाल -भारत महिला मैत्री समाजके अध्यक्ष चंदा चौधरी ने कहा कि भारत नेपाल को स्वास्थ्य, शिक्षा, उर्जा
परिवहन सहित अन्य क्षेत्रों में निरंतर सहयोग कर रहा है।गैस सिलेंडर तथा चुल्हा मिलने पर ग़रीब परिवार में जलावन तथा धुंआ से मुक्ति मिलेगा।गैस सिलेंडर तथा चुल्हा मिलने पर ग़रीब महिलाएं काफी खुश दिंखी। कार्यक्रम में प्रदेश सभा सदस्य कौशल किशोर राय,कौडेना के मेयर रुपेश कुमार यादव, सर्लाही ज़िला के सीडीओ इंद्र कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com