हनुमान सह शनि प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन के पश्चात हवन व महाप्रसाद का किया गया वितरण
माला मिश्रा जोगबनी, अररिया । हनुमान सह शनि प्रतिष्ठा महोत्सव को ले सीमावर्ती शहर जोगबनी रेलवे ग्राउंड में चल रहे पांच दिवसीय भागवत कथा के समापन के पश्चात हवन आयोजक किमी आनंद व उनकी धर्मपत्नी के द्वारा किया गया तथा हजारों श्रद्धालुओं के मध्य महाप्रसाद का वितरण किया गया । पांच बजे संध्या से रात एग्यारह बजे तक महाप्रसाद का लोगों ने ग्रहण किया । महाप्रसाद ग्रहण करने हेतु नेपाल के केंद्रीय सांसद योगेंद्र मंडल भी अपने सहयोगियों के साथ जोगबनी पंहुचे । यहां महाप्रसाद ग्रहण करने से पूर्व कार्यक्रम के संयोजक ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर व भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर जोगबनी थानाध्यक्ष भगतलाल मंडल को भी गीता देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर भारत नेपाल के कई अन्य लोगो को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर नेपाल के सांसद योगेंद्र मंडल उर्फ योगी जी ने कहा की वे काफी सौभाग्यशाली है की उन्हें महाप्रसाद ग्रहण करने हेतु भारतीय क्षेत्र जो हमारे क्षेत्र से सटा है आमंत्रित किया गया । उन्होंने कहा की हम दोनों देश सभ्यता तथा सांस्कृतिक रूप से सामान है । उन्होंने कहा की उनका कार्यक्षेत्र का 42 किलोमीटर का सीमा भारत से सटा हुआ है । उन्होंने कहा की इन सीमाओं के मध्य किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या के समाधान हेतु वे सदैव उपलब्ध रहेंगे । इस मौके पर मृतुन्जय पांडे , खुश्बू दुबे , पवन सिंह , अरबिंद साह , नवीन कर्ण , पवन साह , सुदीप भारती सहित नेपाल के कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।


